Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलेखपाल को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

लेखपाल को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

अंबेडकर नगर। स्वामित्व योजना से संबंधित शिकायत की जांच करने गए लेखपाल धर्मेंद्र राणा को गांव के कुछ दबंगों ने गालियां देते हुए जमकर पीट दिया।मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत लेखपाल घरौनी की जांच के लिए जलालपुर तहसील क्षैत्र के कजपुरा गांव में गए थे। आरोप है कि गांव में पहुंचते ही गांव के कई लोगों ने लेखपाल को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए भागे लेकिन उन्हें पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई करने लगे । आरोप यह भी है कि दबंगों ने सरकारी कागज भी फाड़ दिया। पीड़ित लेखपाल ने बताया कि कुछ लोग गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। इसी की जांच के लिए गए थे। लेकिन अवैध कब्जे दारों को यह नागवार लगा। मारपीट से बेहद आहत हैं। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिकायत पर मोहम्मद हाशिम, पप्पू, अहमद रजा, लाल मोहम्मद, अजमल, व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments