Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवृक्षारोपण अभियान के क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज...

वृक्षारोपण अभियान के क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में लगाए गए वृक्ष


जलालपुर अंबेडकर नगर। वृक्षारोपण अभियान के क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इन्धना के प्रांगण में उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी, खंड विकास अधिकारी अंजली भारती, विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत यादव ग्राम प्रधान विद्यावती देवी की मौजूदगी में शासन की मंशा के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 400से अधिक छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग से भाग लिया आम लोगों को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण हेतु छात्र-छात्राओं ने एक जन जागरूकता रैली भी निकाली और शपथ लिया कि जिन पौधों को लगाएंगे उसकी सुरक्षा संरक्षा अपनी देखरेख में करते रहेंगे। इसी प्रकार से अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के अटंगी मुंगरी प्राथमिक विद्यालय में संकुल शिक्षक सुरेंद्र देव पांडे के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्य किया गया इस मौके पर दीपावली, मोहम्मद यूनुस, संगीता, वंदना, आरती समेत तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के अवसर पर जलालपुर नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में बूथ संख्या 62 एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर के नेतृत्व मे बूथ संख्या 63 पर वृक्षारोपण किया गया। नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने बताया कि हमारे धर्मग्रन्थों में भी पीपल, बरगद, आंवला आदि अनेक वृक्षों की पूजा किए जाने के उल्लेख मिलते हैं।  मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ,पूर्व नगर अध्यक्ष बैचन पांडे, नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, नगर मंत्री अमित मद्धेशिया,सभासद अजीत निषाद, गोलू जायसवाल ,राकेश ,दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments