Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराममंदिर निर्माण हिन्दू राष्ट्र की आधारशिला: अस्मिता भंडारी

राममंदिर निर्माण हिन्दू राष्ट्र की आधारशिला: अस्मिता भंडारी

अयोध्या। ‘सब नर करहिं परस्पर प्रीती’ यही रामराज्य की संकल्पना है। अयोध्या सांस्कृतिक राजधानी है. राम मंदिर का निर्माण हिंदू राष्ट्र की आधारशिला है। उक्त बातें काठमांडू नेपाल से पधारी विश्व हिंदू महासंघ की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने रामराज्य संकल्प सभा में कहीं।
मणिराम दास छावनी के विशाल सभागार में उपस्थित हजारों साधु संतों के मध्य उन्होने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध है। हमारी साझी संस्कृति है। भारत और नेपाल दोनों पौराणिक देश हैं। दोनों पहले हिंदू राष्ट्र थे। भारत को षड्यंत्र के तहत हिंदू राष्ट्र नहीं रहने दिया गया और विधर्मियों ने नेपाल को कथित धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर दिया। जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र होगा। नेपाल अपने आप हिंदू राष्ट्र हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments