Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में 60 ने दिया पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार

अवध विश्वविद्यालय में 60 ने दिया पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार परिसर के श्रीराम शलभ भवन में शुरू किया गया। सोमवार को बिजनेस मैनेजमेंट एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप, कामर्स, एप्लाइड साइंस एण्ड ह्यूमिनिटी में प्रबंधन, सोशियोलॉजी, एन्वायरनमेंट साइंस विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 96 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 60 ने पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार में हिस्सा लिया। पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो0 फरू़ख जमाल ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर 35 विषयों के पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार शुरू किया गया है, जो 27 जुलाई तक चलेगी। साक्षात्कार के प्रथम दिन बिजनेस मैनेजमेंट एण्ड एंटरप्रेन्योरशिप में 11, कामर्स में 22, एप्लाइड साइंस एण्ड ह्यूमिनिटी में प्रबंधन में 02, सोशियोलॉजी में 20 एवं एन्वायरनमेंट साइंस में 05 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में शामिल हुए। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 18 जुलाई को फिजिक्स, मैथमेटिक्स, जुलॉजी, कमेस्ट्री व बॉटनी विषय का पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments