Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकल आलापुर में जनसंपर्क करेंगे भाजपा नेता शीतलेश्वर त्रिपाठी

कल आलापुर में जनसंपर्क करेंगे भाजपा नेता शीतलेश्वर त्रिपाठी

अम्बेडकरनगर। सोमवार को भाजपा नेता शीतलेश्वर त्रिपाठी आलापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा शहीद भगवान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि में भी शामिल होंगे। भाजपा नेता शीतलेश्वर त्रिपाठी ने दूरभाष पर बातचीत के दौरान बताया कि आलापुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तार रूप से चर्चा की जाएगी।इससे पहले भी भाजपा नेता ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क किया था।उन्होंने कहा कि वह राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिट्टा गांव में शहीद भगवान सिंह की प्रथम पुण्यतिथि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments