Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार व दो बाइको की टक्कर में एक की मौत

कार व दो बाइको की टक्कर में एक की मौत

अंबेडकर नगर। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। तेज गति से जा रही कार की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जन्हा जचोपरांत चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुघर्टना के बाद कार सवार कार छोड़ भाग निकले। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर चनवा चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, एक मोटरसाइकिल सवार बसखारी थाना अंतर्गत खजुरिया निवासी कौशल त्रिपाठी पुत्र विक्रम वा दूसरी मोटर साइकिल पर सवार अकबरपुर थाना अन्तर्गत बरधा भियूरा निवासी श्रवण पुत्र रामबदल वा विनोद पुत्र हरी लाल घायल हो गए। जिला अस्पताल में कौशल त्रिपाठी को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments