Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवैध रुप से अर्जित कार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में किया...

अवैध रुप से अर्जित कार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में किया कुर्क

अयोध्या। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई कार को कुर्क किया है। जिसका वर्तमान अनुमानित मूल्य करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियो द्वारा अपराध से अवैध रुप से अर्जित की गयी चल सम्पत्ति कुर्क करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना कैंट में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें के अभियुक्त राजेश कुमार गौतम पुत्र गंगाराम गौतम, निवासी ग्राम अकमा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी कार को कुर्क किया गया। कुर्क करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना कैण्ट, हेड कास्टेबल ज्ञान प्रकाश थाना कैण्ट, हेड कास्टेबल ओम प्रकाश सिंह थाना कैण्ट शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments