Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहीं सुलझ रही है प्रेमी प्रेमिका की मौत की गुत्थी

नहीं सुलझ रही है प्रेमी प्रेमिका की मौत की गुत्थी

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी का ट्रेन से कटकर जान दे देना  चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन दोनों की मौत की प्रकरण की गुत्थी सुलझती हुई दिखाई नहीं दे रही है। फिलहाल पुलिस अपना कोरम पूरा करने में जुटी हुई है। बताते चलें कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंड नगर के एक गांव के निवासी थे जिनमें काफी दिनों से ही प्रेम संबंध था जो कि परिवार तथा गांव के लोगों को मंजूर नहीं था फिलहाल प्रेमी द्वारा प्रेमिका को लेकर आना और उसको जला कर मार देना तथा प्रेमी का ट्रेन से कटकर मर जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा । पुलिस इस मामले को लेकर विभिन्न कोणो पर छानबीन का दावा कर रही है लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रेमी और प्रेमिका में एक भी नहीं जीवित है तो ऐसे में उस  राज से पर्दा कैसे उठेगा। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है लेकिन सभी बिंदुओं पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments