Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलूट की सूचना पर हलकान रही पुलिस

लूट की सूचना पर हलकान रही पुलिस

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर सीओ सर्किल अंतर्गत कटका थाने की पुलिस लूट की सूचना पर घंटों हलकान रही। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमड़ी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर लूट की सूचना एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, युवक के पास चालीस हजार रुपए और लैपटॉप सुरक्षित मिले हैं,मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments