Friday, September 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइसी साल प्रारम्भ कर दिया जायेगा एयरपोर्ट का संचालन

इसी साल प्रारम्भ कर दिया जायेगा एयरपोर्ट का संचालन

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्माणाधीन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीनों हेतु भूमि अर्जन का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि फेज-वन के एयर स्ट्रिप एवं रेसा का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फेज-वन में ही नाइट लैडिंग एवं कैट-वन का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी के साथ ही टर्मिनल विल्डिंग का कार्य भी आगामी दो माह के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया संबंधी कार्य भी चल रहा है, इसी कैलेंडर वर्ष में ही एयरपोर्ट का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी ने इस दौरान टर्मिनल विल्डिंग, एप्रन एवं रन वे का भौतिक निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्टेªट उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामकुमार पांडेय सहित संबंधित कानूनगो एवम् लेखपाल भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments