Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया...

हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के इनायतनगर थाना स्थित जमुआ पूरे शिवदीन तिवारी का पुरवा में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। ग्रामीणों ने गांव के कुछ युवकों पर पुराने विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ता करके ग्रामीणों को शांत कराया। इनायतनगर थानें में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना इनायतनगर क्षेत्र स्थित जमुआ गांव में एक युवक ने फांसी लगा ली है।


मृतक शिवम उर्फ रामू की फाइल फोटो

जिसमें पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान शिवम तिवारी के रुप में हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिवम की हत्या गांव के कुछ लोगो के द्वारा की गई है। शव को पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments