Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएमओ को निरीक्षण में डाक्टर व तीन स्टाफ मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

सीएमओ को निरीक्षण में डाक्टर व तीन स्टाफ मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्या। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने सीएचसी सोहावल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एक चिकित्सक और 3 स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए साथ ही इमरजेंसी कक्ष और वार्ड भी मानक के अनुरूप व्यवस्थित नही पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थिति को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और चिकित्सक और अन्य स्टॉफ को चेतावनी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक को अनुपस्थित स्टॉफ का स्पष्टीकरण लेने के साथ साथ यदि कोई चिकित्सक या स्टॉफ बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए जाए तो तत्काल स्पष्टिकरण प्राप्त करते हुए यथोचित कार्यवाही की जाए। अधीक्षक यह अवश्य सुनिश्चित करे कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को तत्काल समुचित उपचार मिले।

इस दौरान उन्होनें सीएससी व पीएचसी पर मरीजों को बेहतर इलाज, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनता को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता के लिए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ कि समय से उपस्थिति दवाओं की पर्याप्त मात्रा मात्रा की उपलब्धता सभी उपलब्ध लैब जांच सेवाएं, प्रसव सेवाएं, परामर्श सेवाएं एवं इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने और इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को एक समान रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments