Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर नवागंतुक डीआईओएस संग शैक्षिक महासंघ की बैठक कल

 नवागंतुक डीआईओएस संग शैक्षिक महासंघ की बैठक कल

अम्बेडकर नगर। जिले के नवागंतुक जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के अयोध्यामण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों की शिष्टाचार बैठक कल अपराह्न होगी।ये सूचना मण्डल अध्यक्ष उदयराज मिश्र ने दी है।

   इस बाबत प्राप्त सूचना के मुताबिक इस अवसर पर महासंघ व डीआईओएस के बीच विभिन्न सुधारात्मक व उपचारात्मक उपायों पर चर्चा होने के साथ-साथ जिले की शैक्षिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार किए जाने पर भी गहन मंथन किया जाएगा किन्तु महासंघ की परंपरा के मुताबिक पहली मीटिंग में कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा।

  मीटिंग में मण्डलीय संगठनमंत्री सत्यदेव तिवारी,जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,महामंत्री अरुण प्रकाश उपाध्याय सहित महासंघ के अन्य शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहेंगें। मीटिंग जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments