Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध व युवती की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध व युवती की मौत

अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गावों में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध व एक युवती की मौत हो गयी। वहीं एक 32 वर्षीय महिला झुलस गयी। दोनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे क्षेत्र में हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जनार्दनपुर गांव में खेत मे काम कर रहे 68 वर्षीय रामदेव पुत्र गेलहन राजभर की मौके पर मौत हो गयी।वहीं ग्राम मुरली पुर देवहट में खेत मे काम कर रही 22 वर्षीय युवती सुमन देवी पुत्री भृगु की भी मौके पर मौत हो गयी,साथ मे मौजूद गांव की ही 32 वर्षीय मालती देवी पत्नी लवकुश झुलस गयी, जिसे बसखारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर तहसीलदार टाण्डा आलोक रंजन सिंह, क्षेत्रीय कानूनगो काली प्रसाद व लेखपाल हरीश चंद्र मौके पर पहुंचे, वही कोतवाली प्रभारी एस एस आई सर्वेन्द्र अस्थाना व हल्का दरोगा आदिल अहमद ने पहुंच कर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments