Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउमापति वर्मा का निधन कांग्रेस परिवार की अपूर्णनीय क्षति- अमित कुमार वर्मा

उमापति वर्मा का निधन कांग्रेस परिवार की अपूर्णनीय क्षति- अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सेवादल के संगठक उमापति वर्मा के निधन से कांग्रेस परिवार की अपूर्णनीय क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल,पूर्व प्रत्याशी सुनील श्रीवास्तव और उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी के साथ उमापति वर्मा के घर पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाते हुये यह शोकपूर्ण उद्गार व्यक्त किये और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर महादेवा पहुंचकर अंतिम विदाई दी।

उमापति वर्मा के निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर  वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जिसमें मौजूद समस्त कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख मृतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

शोकसभा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,सत्यंवदा पासवान, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी, राहुल मिश्रा, अजय कुमार पासवान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments