Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराहुल राय सहायक अभियंता प्रांतीय खंड निर्विरोध चुने गये जिला अध्यक्ष

राहुल राय सहायक अभियंता प्रांतीय खंड निर्विरोध चुने गये जिला अध्यक्ष

अयोध्या। सहायक अभियंता एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश जनपद इकाई अयोध्या का चुनाव शशांक पाण्डेय जिला संयोजक व मनीष कुमार सिंह सहसंयोजक की देखरेख में निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग अयोध्या में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें चुनाव में राहुल राय सहायक अभियंता प्रांतीय खंड निर्विरोध जिला अध्यक्ष पद पर चुने गए। जिला सचिव अनुज देसवाल सहायक अभियंता निर्माण खंड 3 और जनपद कोषाध्यक्ष के पद पर प्रतिमा पांडे सहायक अभियंता निर्माण खंड 4 चुनी गई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल राय को माला बनाकर व मिष्ठान खिलाकर सभी पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल राय ने बताया कि हम अपने संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और संगठन में पदाधिकारियों के समस्या का समाधान करेंगे। हमारे संगठन की जो भी समस्याएं होंगी उन समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास करूंगा यही हमारा मैन उद्देश होगा। इस अवसर पर जिला संयोजक शशांक पांडे सह संयोजक मनीष कुमार सिंह जितेंद्र विश्व कर्म वा सुशील मौर्य कृष्ण गोपाल अरविंद सिंह बीके तिवारी सहायक अभियंता एपी सिंह सहायक अभियंता योगेंद्र कुमार सहायक अभियंता अखिल वर्मा सहायक अभियंता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments