Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफिल्म संकटमोचन हनुमान व लवयात्री की प्रारम्भ हुई शूटिंग

फिल्म संकटमोचन हनुमान व लवयात्री की प्रारम्भ हुई शूटिंग

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की जानी-मानी स्क्रीन वितरण कंपनी जिया इनफोकस फिल्म कंपनी एवं किलोवॉल्टज की फिल्म संकटमोचन हनुमान एवं लवयात्री का अयोध्या में राम लला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के द्वारा क्लैप देकर शूटिंग का उद्घाटन किया गया। फिल्म में स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ मुख्य कलाकार के रूप में अभिनव तिवारी, रक्षा गुप्ता,शिवानी गुप्ता,श्वेता झा, समर्थ चतुर्वेदी, मीर सरवर, अनिल रस्तोगी, जनार्दन पांडे ,ज्योति कलश, रीना रानी, कृष्णा यादव, रश्मि पाठक, शरदराज सिंह एवं अन्य स्थानीय कलाकार अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता धीरेंद्र एम त्रिपाठी एवं अभिषेक श्रीवास्तव है।
फिल्म का निर्देशन चंदन कन्हैया उपाध्याय कर रहे हैं । वहीं फिल्म संकट मोचन हनुमान को राजेश पांडे एवं लवयात्री को मनोज पांडे ने लिखा है । संगीत ओम झा का है वही फिल्म का फिल्मांकन साउथ एवं बॉलीवुड के मशहूर डीओपी महेश वेंकेट कर रहें है। संवाददाता वार्ता के दौरान इस फिल्म के निर्माता धीरेंद्र त्रिपाठी व अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों फिल्में कहानी के अनुसार परिपूर्ण बनाई जाएगी। साथ इस फिल्म का बजट पर विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे फिल्म का कोई भी पक्ष कमजोर ना हो। क्योंकि उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही फिल्म बॉलीवुड फिल्म की समानांतर अपनी पहचान बना सके। निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने बताया कि यह फिल्म पूरी लगन एवं मेहनत से बनाई जा रही है । फिल्म के जन सम्पर्क अधिकारी अरविंद मौर्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments