Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबोलेरो की टक्कर से सिपाही घायल 

बोलेरो की टक्कर से सिपाही घायल 

जलालपुरअंबेडकरनगर। क्षेत्र से गस्त कर लौट रहे सिपाही को पीछे से पहुंची बोलेरो ने टक्कर मार दिया। टक्कर से जहां सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया वही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल पहुचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है।मालीपुर थाना के सामने घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना के सिपाही मोहम्मद रसूल क्षेत्र गस्त कर सुरहुरपुर की तरफ से थाना लौट रहे थे। जब वह मुख्य सड़क से थाना की तरफ मुड़े इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जब तक वहां मौजूद लोग गाड़ी को रोकने का प्रयास करते गाड़ी चालक लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भेजा जहां उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात गाड़ी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments