Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व पर्यावरण दिवस पर यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा रोपित किये गये पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा रोपित किये गये पौधे

अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा चांदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं पूरे हसन प्राथमिक विद्यालय मे आम अमरूद नीम अशोक जामुन चितवन गूलर के पौधे रोपित किये गये। वहीं वजीरगंज बाल उपवन विद्यालय में बोगनवेलिया चमेली तुलसी गेंदा रात की रानी अपराजिता आदि पौधे रोपित किये गये । संस्था के अध्यक्ष संगीता आहूजा ने बताया पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण का कार्यक्रम कराने का उद्देश्य विद्यालय परिसर में बच्चों को यह बताना है कि हमारे पर्यावरण के लिए पेड पौधों का कितना महत्व है।
संस्था के कोषाध्यक्ष सुर्मिष्ठा मित्रा का कहना है कि पर्यावरण को संभाले और सहेजे रखना मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए। क्योंकि उसी पर हमारे बेजुबान प्राणी भी निर्भर हैं। जिनके लिए हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित रखना चाहिए। बाल उपवन विद्यालय की प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मेनका सिंह का कहना है कि हमारे स्कूल के बच्चों में पर्यावरण के लिए सदैव ही सकारात्मकता बनी रहती है और वह इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। शिक्षिका रेखा गौड ने बताया की हमारे स्कूल में बच्चों को पर्यावरण हेतु हमेशा ही कुछ ना कुछ सिखाया जाता है जिससे वह प्रकृति के करीब रह सके। इस अवसर पर अनेक बच्चे एवं कार्यकर्ता प्रिया रमापति राधिका गुंजन सुनीता रूबी पांडे सविता लक्ष्मी रीना सुशीला कांति रमला अनीता रिंकी रोशनी पूजा अनुष्का चिंता रेखा आंचल राजकुमारी आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments