Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपाईयों का नारा था कि खाली प्लाट हमारा है : बृजेश पाठक

सपाईयों का नारा था कि खाली प्लाट हमारा है : बृजेश पाठक


◆ उपमुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया सम्बोधित


◆ गिनाई सरकार की उपलब्धियां


अयोध्या। मणिरामदास छावनी जुड़े भवन के हाल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार पर जोरदार हमला बोला उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सपाईयों का नारा था कि खाली प्लाट हमारा है। माफिया उस काल में गाड़ियों के काफिले के साथ दस दस बंदूके लेकर चलते थे। सपा ने अपने शासन काल में प्रदेश को दंगे की आग में झोकने का कार्य किया था। उस समय एक हजार से अधिक दंगे हुए। आज अपराधी तख्ती लगाकर घूम रहे है कि हमको गिरफ्तार कर लो, हम गुण्डागर्दी नहीं करेंगे।



उन्होने कहा कि वह लोग भी चुनाव मैदान में है। अयोध्या में जिन लोगो ने कारसेवकों पर गोली चलाने का काम किया था। आज जनता उनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगी। सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को जमीन पर उतारने का काम किया है। आज हर घर को पानी मिल रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय गैस व विद्युत कनेक्शन मिला है। यूपी के सभी जनपदो को 24 घंटे बिजली मिल रही है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि परियोजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से केन्द्र प्रदेश सरकार रामनगरी अयोध्या का विकास कर रही है। योजनाओं लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गयी है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारधारा से समाज का प्रत्येक व्यक्ति खुद को जोड़कर देख रहा है।भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि दूसरी सरकारों में अयोध्या जनपद 50 से 100 करोड़ की योजनाओं के लिए तरसता था। वर्तमान सरकार ने यहां 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं दी है। दास बनकर समाज की सेवा करना यही मेरी साधना व तपस्या है। संचालन डा राकेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी संध्यामणि त्रिपाठी समेत अयोध्या के संत महंत व प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments