Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेमी के द्वार पर तीन दिनों से शादी की जिद पर अड़ी...

प्रेमी के द्वार पर तीन दिनों से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका को पुलिस ने समझा बुझाकर भेजा घर


◆ अयोध्या समाचार ने प्रमुखता से चलाई थी खबर


जलालपुर,अंबेडकर नगर। आखिरकार अयोध्या समाचार द्वारा खबर प्रकाशित होते ही जलालपुर पुलिस ने तीन दिन से बिना खाए पिए शादी के जिद पर अड़ी तथा प्रेमी के द्वार पर बैठी प्रेमिका को अंततः पुलिस ने समझा-बुझाकर उसके घर पहुंचा दिया है। आने वाला वक्त ही बताएगा की प्रेमिका को किस तरीके से पुलिस न्याय दिलाएगी। बताते चलें कि टांडा क्षेत्र की रहने वाली किशोरावस्था से ही जलालपुर थाना के छाछू मोहल्ले में एक किशोर रियाज पुत्र रहमत अली से प्यार करती थी और दोनों आपस में शादी को लेकर रजामंद भी थे, ऐसे में अब दोनों बालिग होने के बाद जब प्रेमिका शादी करने के लिए प्रेमी पर दबाव बनाने लगी तो प्रेमी तमाम तरीके का बहाना बनाकर आजकल करता था , इससे आजिज होकर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी के जिद पर अड़ गई साथ ही प्रेमिका ने आरोप लगाया कि प्रेमी के परिजनों द्वारा मेरे साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड दिए गए। इसके बावजूद भी प्रेमिका अपनी जिद पर अड़ी रही। इस खबर को अयोध्या समाचार द्वारा प्रमुखता से छापने के बाद पुलिस हरकत में आते ही उसे समझा-बुझाकर देर रात उसके घर पहुंचा दिया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसे बताया गया कि ईद त्यौहार समाप्त होने के बाद तुम्हारे मामले को सुलह समझौता के आधार पर समाप्त करवा दिया जाएगा, जिस पर प्रेमिका राजी होकर अपने घर जाने को तैयार हुई। लेकिन अब देखना है कि पुलिस ऐसे मामले का निस्तारण कैसे करवाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments