Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथ नम्बर 4 के पास बस व ट्रक में टक्कर, पांच की...

बूथ नम्बर 4 के पास बस व ट्रक में टक्कर, पांच की मौत कई गम्भीर


◆ जिले के आला अधिकारी मौके पर


◆ जेसीबी की मद्द से लोगो को किया जा रहा है रेस्क्यू


अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अयोध्या स्थित बूथ नम्बर चार पर बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। जिसमें बस में मौजूद चार यात्रियों की मौत हो गयी। कई की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिले के आला अधिकारी मौके पर है। जेसीबी की सहायता से लोगो को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जमा है। भारी पुलिस बल लोगो की मद्द कर रहा है।
सीएमओं डा अजय राजा ने बताया कि 10 एम्बुलेंस मौके पर है। 10 मरीज को मेडिकल कालेज भेजा गया। जिसमें 6 को मल्टीपल फैक्चर के साथ भर्ती किया गया तथा 4 मृत थे। जिला चिकित्सालय में तीन मरीज को लेकर आया गया। जिसमें 2 को भर्ती किया गया तथा एक मृत घोषित हुआ। इसके साथ में श्रीराम चिकित्सालय में भी इमरजेंसी को एलर्ट पर रखा गया है। बस में 40 यात्रियों के सवार होने की सम्भावना जताई जा रही है। मौके पर आलाअधिकारी है। घायलों की सही संख्या रेस्क्यू के बाद पता चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments