Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला नव विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नव विवाहिता का शव

आलापुर अंबेडकर नगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अबदरबा गांव में गुरुवार सुबह नवविवाहिता 24 वर्षीय पुष्पा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पाया गया। मायके वालों ने आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी एसपी रामबहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे जो मौके का मुआयना कर मायके वालों और परिवारजनों से बात कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मृतका की शादी पिछले साल 22 मई को हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments