Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला से की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

महिला से की गई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। उपजिलाधिकारी से मिलने आ रही महिला को सूनसान स्थान पर अश्लील हरकत तथा मारपीट करने के मामले मे पुलिस ने पीड़ित महिला के शिकायत पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही मे जुट गयी है। कोतवाली क्षेत्र की एक गाँव की महिला बीते मंगलवार को राजस्व कर्मियों के बुलाने पर जलालपुर उपजिलाधिकारी से मिलने आ रही थी तभी एक स्कूल के पास अकेला व सूनसान जगह पर नौसम उर्फ राजेश,विशाल,सलमान व गन्नू ने अश्लील हरकत करने लगे जब महिला ने विरोध किया तो इन लोगों ने पटक कर मारपीट किया जिसमें मुंह व नाक पर चोट आयी तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीडिता की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने 354,323,506के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments