Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफर्जी आरटीओ आफसर बनकर निकाल लिया था 45 हजार रुपये, साईबर सेल...

फर्जी आरटीओ आफसर बनकर निकाल लिया था 45 हजार रुपये, साईबर सेल ने कराया वापस

अयोध्या। किसी अनजान व्यक्ति ने फर्जी आरटीओ आफिसर बनकर एक व्यक्ति के खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिये थे। जिसमें शिकायत के बाद पुलिस की साईबर सेल एक्टिव हुई। धोखाधड़ी में प्रयुक्त खाते को सीज करके पुलिस ने रुपये को वापस कराया। साईबर सेल की टीम ने बताया कि संतोष कुमार त्रिपाठी नाम के व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत किया था कि फर्जी आरटीओं आफसर बनकर उसके खाते से 45 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। जिसके बाद एसएसपी से साईबर सेल को त्वरित कारवाई हेतु निर्देशित किया था। साईबर सेल की टीम धोखाधड़ी में प्रयुक्त रकम को पुनः संतोष के खाते में वापस कराया। मामले में जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments