◆ विदेशी रामभक्तों ने हनुमान चालीसा पढ़ने के साथ किया रामलला का दर्शन
अयोध्या। सोमवार को 30 देशों से 90 विदेशी श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे। यहां सभी ने रामलला का आशीर्वाद लिया। सभी ने श्रीराम मंदिर में बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों की 400 श्रद्धालुओं की टोली ने भी रामलला के दर्शन किये।

विदेशी श्रद्धालुओं का नेतृत्व वैश्विक भारत के ब्रांड अंबेस्डर व दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली ने किया। श्रद्धालुओं का स्वागत रामनामी अंगवस्त्र देकर व चंदन का तिलक लगाकर किया गया। रविवार शाम सभी श्रद्धालु सरयू घाट पर आरती में भी शामिल हुए। हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
