Sunday, April 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावृद्धावस्था पेंशन योजना से 1.08 लाख लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहारा

वृद्धावस्था पेंशन योजना से 1.08 लाख लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहारा


अयोध्या। जनपद में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक कुल 1,08,967 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस अवधि में करीब 60,092.16 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई, जिससे बुजुर्गों को नियमित आय का स्रोत उपलब्ध हुआ है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, योजना के तहत पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। इससे दवाइयों, भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों की पूर्ति में सहायता मिल रही है। कई लाभार्थियों ने बताया कि नियमित पेंशन से उन्हें आर्थिक रूप से कुछ राहत मिली है।

योजना का संचालन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी बनी है और बिचौलियों की भूमिका कम हुई है।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि समयसमय पर योजना में संशोधन और विस्तार किया जाता रहा है, जिससे अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बुजुर्गों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments