अयोध्या। मंडलायुक्त राजेशकुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से माह सितंबर 2025 में प्राप्त रैंकिंग के आधार पर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी अयोध्या निखिलटीकारामफुंडे, जिलाधिकारी बाराबंकी शशांकत्रिपाठी, सुल्तानपुर कुमारहर्ष, अम्बेडकरनगर अनुपमशुक्ला और अमेठी संजयचौहान सहित मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर से नीचे है, उनके अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं की गति बढ़ाएं और सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों का संचालन ई–ऑफिसप्रणाली के माध्यम से किया जाए और इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
छठ पर्व को देखते हुए उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर सफाई, लाइटिंगऔरनिर्बाधविद्युतआपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग को “प्रोजेक्टअलंकार” के अधिक से अधिक प्रस्ताव शासन को भेजने और उसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जलजीवनमिशन की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को सुचारु पेयजल सुविधा मिले।
उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि जो कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हैं, उन्हें शीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण कर हस्तांतरणप्रक्रिया पूरी की जाए।
बैठक में स्वास्थ्य, दुग्ध, पर्यटन, शिक्षा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, मत्स्य और अन्य विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अंत में मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारी आगामी बैठकों में पूर्ण तैयारी के साथ भाग लें और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कदम उठाएं। बैठक में अपरआयुक्तप्रशासनअजयकान्तसैनी द्वारा प्रमुख योजनाओं की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्णकुमारसिंह सहित मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।