Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जैतपुर क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, तीन युवकों के...

जैतपुर क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना में एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही सोनू पुत्र रामदास अपने दो साथियों दानिश और विकास के साथ 20 अक्तूबर की रात बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

दूसरी घटना में एक अन्य गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 25 अक्तूबर को नेवादा बाजार गई थी। इसी दौरान अरुण राजभर पुत्र पन्नूलाल राजभर निवासी अरुषा गहजी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। एसओ जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version