Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिपंअ प्रतिनिधि ने पूरा ब्लाक में लगाया जनचौपाल

जिपंअ प्रतिनिधि ने पूरा ब्लाक में लगाया जनचौपाल


अयोध्या। जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पूरा ब्लॉक के अलावलपुर के कोडरा, तुला का पुरवा, मित्रसेनपुर, मड़ना एवं ताहिरपुर में जनसंपर्क किया व चौपाल लगाया। जनचौपाल में आलोक सिंह रोहित ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका लाभ आम जनमानस को मिला रहा है। 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम चंद्र जी के मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या का चौमुखी विकास हुआ है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, शक्ति केंद्र कर्मा कोडरी के प्रभारी अंकुर सिह, मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व प्रधान अलावलपुर योगेश कुमार मिश्रा, प्रधान मड़ना ओमप्रकाश यादव, प्रधान ताहिरपुर अजीत कुमार वर्मा, पूरा प्रधान संघ अध्यक्ष अंकुर सिंह, शिवनाथ वर्मा, सौरभ पांडे, अमर पाण्डेय, हर्षित पांडे आनंद सिंह पिंटू, शोभाराम वर्मा, सुरेश यादव, आदित्य वर्मा, विकास पांडे, बृजेश वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, भारी संख्या में लोग मौजूद थे।


पूर्व प्रधान सहित दर्जनों भाजपा में शामिल


विधानसभा मिल्कीपुर अमानीगंज के कई पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने केन्द्रीय लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सभी को पार्टी का ध्वज देकर पार्टी में शामिल कराया। माल्यार्पण व भगवा अंगवस्त्र देकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा में वीरेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान, विजय कुमार बीडीसी, अशोक सिंह, विकास सिंह, अनिकेत सिंह उर्फ छोटू, गाजी प्रसाद, अशोक भूज, अनिल गुप्ता, किन्नू रावत गया प्रसाद रैदास, अभय प्रताप सिंह, सिवांश सिंह, राज प्रताप सिंह, लकी मिश्र, कन्हैया महरा, विष्णु, मोहित शर्मा, राम प्रसाद रावत, देवीदीन, मदन सिंह, रज्जन दूबे, राजेश दूबे, दीपचन्द्र शुक्ला सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से जनता के मन में उत्साह है। जनता स्वंय चार जून को भगवा लहराने के लिए आतुर है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments