Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप—जीवन-मौत से...

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप—जीवन-मौत से जूझ रही पीड़िता


जलालपुर, अंबेडकरनगर। क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उस पर पेट्रोल डालकर जलाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता वर्तमान में एक निजी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी शिवा नामक युवक बीते छः मार्च को आजमगढ़ जनपद की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

मां के मुताबिक, बीते नौ अप्रैल की रात लगभग ढाई बजे उन्हें फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई और पैसे की मांग की गई। उन्होंने फोन पे के माध्यम से पैसे भेज दिए। इसके बाद आरोपी द्वारा जली हुई हालत में बेटी का वीडियो भेजा गया और बताया गया कि उसे दिल्ली के सफदरगंज स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है।

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां किशोरी नहीं मिली। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि वह भर्ती थी, लेकिन कहां गई इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती। इसके बाद पीड़िता किसी तरह जलालपुर पहुंची, जहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्होंने अपने नजदीकी थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार देर रात वह जलालपुर कोतवाली पहुंचीं और रो-रोकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई।

इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो अलग-अलग स्थानों से जुड़ा होने के कारण जांच में समय लग रहा है, लेकिन तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिलहाल, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments