Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीकापुर से बसपा ने राजा पाठक को बनाया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बीकापुर से बसपा ने राजा पाठक को बनाया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


अयोध्या। जनपद की 274 बीकापुर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए राजा पाठक को प्रभारी नियुक्त किया है। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा दिए गए इस दायित्व के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

राजा पाठक ने नियुक्ति के बाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता हैं और शीर्ष नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि यदि पार्टी नेतृत्व अवसर देता है तो वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बीकापुर सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं।

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए उनके विचारों को अपनाना आवश्यक है।

राजा पाठक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल एवं जिला नेतृत्व के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments