Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराज्यपाल द्वारा सम्मानित किए यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता

राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता

अम्बेडकर नगर। सामाजिक उन्नयन के लिए प्रयासरत युवा प्रवीण कुमार गुप्ता को मंगलवार को राजभवन लखनऊ में रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर को सक्रिय करने और किए गए अवैतनिक निःस्वार्थ सेवा के लिए रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किए जाने किया गया।

बताते चलें कि सामाजिक क्षेत्र में जनपद के इतिहास में युवा प्रवीण गुप्ता ने इससे पूर्व कई बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गर्व का अवसर प्रदान किया है। वर्ष 2017 में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा प्रतिनिधि नामित होकर श्रीलंका में देश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2020 में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जनपद का ‘यूथ आइकॉन’ चयनित होकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2021 में अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत राज्य सरकार द्वारा युवाओं के सर्वोच्च सम्मान ‘विवेकानन्द यूथ अवार्ड-व्यक्तिगत’ से उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया। यह अवार्ड पूरे अयोध्या मंडल में पहली बार किसी को प्राप्त हुआ था।

वर्ष 2022 में युवा कल्याण विभाग के दिशा निर्देशन और युवा प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में संचालित युवक मंगल दल को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ‘संस्थागत विवेकानन्द यूथ अवार्ड’ से उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया। यह पदक पूरे उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों को प्राप्त हो रहा है जिसमें 15 जिलाधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है, मात्र 06 लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर इस पदक के लिए योग्य पाया गया है। गौरतलब है कि यह पदक जनपद में पहली बार किसी को प्राप्त हो रहा है। इनके इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी, रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ0एम0एच0 सिद्दीकी, सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments