Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाले में गिरकर युवक की मौत

नाले में गिरकर युवक की मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर पालिका के द्वारा बनाये गये खुले नाले मे 35 वर्षीय युवक की गिरकर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौप दिया। घटना जलालपुर कोतवाली के सामने की है। नगर के रामलीला मैदान स्थित भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्रा की 35 वर्षीय पुत्र मनीष मिश्रा उर्फ बिक्कू मंगलवार देर शाम अचानक खुले नाले में गिर गया और काफी देर तक नाले में पड़ा रहा जब किसी राहगीर की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पहुंचे परिजनों को शव का पंचनामा भरकर सौप दिया। मृत्यु के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है कि ठंड लगने की वजह से युवक की मौत हो गई या नाली को पार करते समय अचानक फिसल कर गिर गया जिससे मौत हो गई ।फिलहाल अगर  नगर पालिका द्वारा इस तरीके के नाले को ढक्कन लगवा कर बंद कर दिया गया होता तो शायद नाले में गिरकर युवक की मौत नहीं होती । नगर में तमाम ऐसे नाले और नालियां है जहां बरसों से आज तक बिना ढक्कन के  खुले हुए हैं जिसमे तमाम लोग बाइक व जानवर गिरकर चोटहिल हो चुके हैं लेकिन इन नालों को ढकने का नाम नहीं लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments