Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधारदार हथियार से युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज

धारदार हथियार से युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर। थाना जैतपुर क्षेत्र के मद्धूपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मद्धूपुर निवासी हरीराम पुत्र बिकई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही कमलेश कुमार, इन्द्रजीत उर्फ अजय, अमरजीत व करिश्मा पत्नी कमलेश कुमार एकजुट होकर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपित वहां भी घुस आए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसका जबड़ा कट गया और दो दांत टूट गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसकी पुत्री मनीषा और विनोद कुमार को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे वे भी घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सेमरा अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष जैतपुर थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments