Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट में...

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट में भेजा गया जेल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सोशल मीडिया नीति-के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सोशल मीडिया निगरानी अभियान के तहत जलालपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक  डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना जलालपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगपुर खास निवासी मो. कामिल अंसारी पुत्र नेहाल अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना जलालपुर में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय, उपजिला मजिस्ट्रेट जलालपुर के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से रिमांड प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप, उपनिरीक्षक वंदना सरोज, हेड कांस्टेबल मुंशीलाल यादव तथा कांस्टेबल सुन्नीपाल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments