अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में सनतारा का पुरवा में एक युवक का शव मिला है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाना कैंट में तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पूराकलंदर के गोपालपुर निवासी सुरजीत कुमार दुकान का समान खरीदने शहर आया था। वापसी में घायलावस्था में गड्ढे़ में मिला। जिसे जिला अस्पताल लाए जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कैंट अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट आयी है। युवक ने हेलमेट पहना था। इसके साथ में मौके पर टायर के घिसने के निशान भी मिले है। करीब दस फिट की सकरी नहर में मृतक की बाइक डूबी थी। इंडीकेटर टूटा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दुर्घटना की सम्भावना लग रही है।