Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौदा, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौदा, मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। दो बाइकों की आपसी चक्कर में एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया जो तीव्र गति से जा रही ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया । घटना जैतपुर थानाक्षेत्र शुक्रवार की देर रात अम्बरपुर की है। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के गगहा थाना गांव निवासी राहुल चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान किसी शादी में सम्मिलित होने के लिए आए थे और थाना क्षेत्र के परकौली गांव निवासी परमेंद्र मौर्य व मनीष गुप्ता की बाइक राहुल चौहान के बाइक से भिड गई और सडक पर गिर गया । तीव्र गति से आ रही ट्रक राहुल चौहान को रौदते हुए निकल गई जिससे घटनास्थल पर ही राहुल चौहान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल चौहान के शव को कब्जे में देते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा घायल परमेंद्र व मनीष को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि  ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments