Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायोगी हमारे छोटे भाई जैसे उनकी होनी चाहिए मदद- सतपाल जी महाराज

योगी हमारे छोटे भाई जैसे उनकी होनी चाहिए मदद- सतपाल जी महाराज


कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर बाजार के विद्यामंदिर इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मत्री सतपाल महाराज ने सद्भावना सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने  कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके छोटे भाई जैसे हैं उनकी मदद की जानी चाहिए। यदि हम धर्म की रक्षा करते हैं तो धर्म हमारी रक्षा करता है। हमारे पूर्वजों ने धर्म और विज्ञान दोनों को एक साथ जोड़कर विश्व उन्नति की कामना की है। हम सर्वे भवन्तु सुखिन: के सिद्धांत पर चलने वाले लोग हैं। सतपाल जी महाराज ने कहा कि अयोध्या की पहचान आज वैश्विक स्तर पर हो रही है, विश्व स्तर पर अयोध्या धाम और सनातन धर्म कई देशों में अपनी अमिट छाप छोड़े हुए है। जिसका सारा श्रेय केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे छोटे भाई जैसे हैं, उनकी सभी लोग मदद करें । प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सतपाल जी महाराज को साल और प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक बाबा गोखनाथ, चंद्रभान पासवान, अशोक मिश्रा, विनय रावत, सियाराम रावत, नेहा सिंह आनंद सहित हजारों संख्या में लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments