Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायश म्यूजिकल ट्रस्ट ने आयोजित किया हरियाली तीज महोत्सव

यश म्यूजिकल ट्रस्ट ने आयोजित किया हरियाली तीज महोत्सव


◆ कार्यक्रम में शुभांगी कपूर तीज क्वीन और फर्स्ट रनर अप रही विनीता कुशवाहा


अयोध्या। यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज महोत्सव 2024 में तीज क्वीन शुभांगी कपूर और फर्स्ट रनर अप विनीता कुशवाहा बनी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोरखपुर सहजनवा मेयर संजू सिंह, विशिष्ट अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य मीनू कपूर, निर्णायक लोक गायिका आदरणीय उपमा पांडे, वरिष्ठ लोक कलाकार संगीता आहूजा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम लोकगीतों का कार्यक्रम ढोलक पर संपन्न हुआ। पारंपरिक गीतों कजरी, झूला, सावन मेला आदि अनेकों पारंपरिक गीत महिलाओं द्वारा ढोलक पर सुनाए गए। उसके पश्चात् लोक नृत्य का कार्यक्रम शुरू हुआ। लोक गायन व लोक नृत्य की प्रतियोगिता में रिमझिम रिमझिम पनिया रे गाकर तोशी तिवारी सिंगिंग क्वीन रही। लोक नृत्य की प्रतियोगिता में कैसे खेलन जयबू सावन में कजरिया कजरी पर नृत्य कर ज्योति तिवारी डांस क्वीन बनी।

रूबी कौर ने चूडियों की प्रतियोगिता जीती। सुंदरी का खिताब पूजा शर्मा के हाथ लगा। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को संस्था द्वारा श्रृंगार का सामान वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंशु अग्रवाल, गुड़िया, खुशबू, अनुराधा सहित अन्य महिलाओं ने संस्था को ज्वाइन किया।

संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा ने बताया कि कार्यक्रम महिलाओं को और प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए किया जाता है जो भी उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा है वह एक साथ आकर अपनी प्रतिभा को और बिखरे यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य रहता है। संस्था की कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने बताया समाज सेवा के अतिरिक्त महिलाओं को आगे बढ़ना ही संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम में सदस्य मेनका सिंह, रत्ना जायसवाल, बबीता यादव, मीनू यादव, श्यामा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments