Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा

जिला मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा


अंबेडकर नगर। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश कार्यक्रम को बीएन इंटर कॉलेज प्रांगण में मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक संजय ने दीप प्रज्वलन कर उपस्थित मातृ-शक्तियों हजारों स्वयंसेवकों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि राम भारत की आत्मा है राम के बिना भारत परिकल्पना नहीं की जा सकती। 500 वर्षों के बाद यह पावन अवसर आया है हम सभी सौभाग्यवान है कि रामलला के विराजमान प्राण प्रतिष्ठा साक्षी बन रहें हैं। हमारे पूर्वजों ने केवल मठ मंदिर टूटटे हुए ही देखा है।।रामो विग्रहवान धर्म:।।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत कलश को सिर पर धारण कर मातृशक्ति ने अक्षत कलश यात्रा निकाली। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद,स्वयंसेवक,सभी वैचारिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोगाें में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा। विशेश्वर नाथ इंटर कॉलेज अकबरपुर से प्रभु श्रीराम के पूजन के साथ अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। पीत वस्त्रों में महिलाओं ने अक्षत कलश को सिर पर धारण किया। हजारों की संख्या में यात्रा नगर भ्रमण किया।

  अक्षत कलश को ग्राम पंचायतों और नगरों में भेजा गया। विहिप सत्संग प्रांत प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता ने बताया के 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व श्री रामलला के दर्शन का न्योता पूजित अक्षत पत्रक चित्र के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रचारक शैलेंद्र ने कहा कि सभी लोग श्रीराम मंदिर में रामभजन हनुमान चालीसा का पाठ करें। जिला कार्यवाहक अखिलेश कुमार ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल वैचारिक संगठनों के कार्यकर्ता हर घर तक श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का संदेश पहुंचा रहे हैं।उक्त अवसर पर

 जिला संघचालक ओम् प्रकाश कावरा विहिप जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय,कार्यकारी अध्यक्ष हृदयमणि मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रंयबक त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,धर्मराज निषाद,सुभाषराय,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,मिथलेश त्रिपाठी,जिलाउपाध्यक्ष,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष दिनेश पांडेय,जिला मंत्री विनय पांडेय,धीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, तेजस्वी जायसवाल,गौरव उपाध्याय,विवेक पांडेय भाजपा मंडलध्यक्ष गण दिलीप तिवारी,रवि सिंह चौहान,संजीव मिश्रा,गौरव श्रीवास्तव,अभिषेक निषाद, शाश्वत मिश्रा,सभासदअतुल वर्मा संजय सिंह पवन मिश्रा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments