Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रजत शिला का पूजन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रजत शिला का पूजन

0

◆ मणिराम छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास ने किया धार्मिक अनुष्ठान, संतों ने की महाआरती


अयोध्या। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए श्रावणी पर्व पर मंगलवार को मणिराम छावनी में रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने धार्मिक अनुष्ठान में रजत शिला का पूजन कर महाआरती की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद मामले के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

मणिराम छावनी पहुंचने पर संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रजत शिला की अगवानी की। पूजन से पूर्व रजत शिला को पवित्र सरयू नदी में स्नान कराया गया। इसके बाद छावनी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान ‘अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है’ के जयकारे भी लगाए गए।

कार्यक्रम में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन कमल दास, जानकी दास समेत कई संत मौजूद रहे। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास की उपस्थिति में रजत शिला का पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version