Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड प्वाइंट, गुरु गोविंद सिंह चौक के...

रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड प्वाइंट, गुरु गोविंद सिंह चौक के फव्वारे का होगा कायाकल्प

0

◆ नगर भ्रमण के दौरान महापौर ने दिए निर्देश, स्वच्छता को लेकर चलेगा विशेष जागरूकता अभियान


अयोध्या। रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भाजपा कार्यालय के निकट फूड प्वाइंट विकसित किया जाएगा, जबकि गुरु गोविंद सिंह चौक स्थित फव्वारे का कायाकल्प कराया जाएगा। रविवार को नगर भ्रमण और सफाई अभियान के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

महापौर ने अशफाक उल्ला खां वार्ड में जेल के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर निगम के साथ नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। नगर निगम जनसहयोग से विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने, गीलासूखा कचरा अलग रखने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सफाई अभियान के बाद महापौर और नगर निगम की टीम ने पैदल निरीक्षण किया। स्टेशन रोड की ओर बढ़ने पर तालाब के सामने पीपल के वृक्ष के पास चबूतरा बनवाने का निर्देश दिया गया। मार्केट हाउस के आसपास व्यवस्थाओं को बेहतर करने को कहा गया। पार्षद अखिलेश पांडेय ने तालाब और हरित क्षेत्र को साफसुथरा कर जनोपयोगी बनाने का सुझाव दिया, जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्रवाई का भरोसा दिया।


प्रकाश व्यवस्था और नाली सुधार के निर्देश


भाजपा कार्यालय के निकट प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए अतिरिक्त लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे निर्मित नाली की स्थिति का जायजा लेकर उसकी खामियां दूर करने को कहा गया।


दुकानदारों के लिए विकसित होगा फूड प्वाइंट


नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह चौक पहुंचने पर फव्वारे की बदहाल स्थिति देखकर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसके कायाकल्प के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और फुटपाथ दुकानदारों ने दुकान लगाने के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्रीय पार्षद दीप कुमार ने भी मांग का समर्थन किया। महापौर ने व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के लिए फूड प्वाइंट विकसित करने का भरोसा दिया।

अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी समेत नगर निगम के अधिकारीकर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version