Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंगठनात्मक जिम्मेदारी को कार्यकर्ता समर्पण, सहयोग व सामंजस्य के साथ निभाएं -...

संगठनात्मक जिम्मेदारी को कार्यकर्ता समर्पण, सहयोग व सामंजस्य के साथ निभाएं – धर्मपाल सिंह


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने देवकाली स्थित पंचशील में कोर टीम तथा संगठनात्मक बैठक कर पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन के लिए निर्देशित किया। संगठनात्मक बैठक में उन्होंने संगठन द्वारा चुनाव तक चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। कोर टीम से साथ हुई बैठक में पार्टी के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बनाने को लेकर मंथन किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाताओं तक परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा पीएम मोदी का पत्र लेकर हर घर की दहलीज तक पहुंचना है। बूथ की विजय के लिए बूथ की टीमें पन्ना प्रमुखों सहित सरकार की योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णय को प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। पीएम मोदी की गारंटी लेकर संगठन के कार्यकताओं को प्रत्येक बूथ तथा हर व्यक्ति तक पहुंचना है। प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव में दायित्व सुनिश्चित कीजिए।

उन्होंने कहा कि बूथ समिति की मजबूत संरचना विजय का आधार हैं। भाजपा का बूथ से लेकर केन्द्रीय स्तर तक का प्रत्येक पदाधिकारी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी में है। जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी 5 बूथ की जिम्मेदारी के साथ शक्ति केन्द्र के प्रभारी भी है। इन सभी को प्रत्येक संगठनात्मक जिम्मेदारी को समर्पण, सहयोग व सामंजस्य के साथ निभाना है और मतदान पूर्ण होने तक बूथ पर डटे रहना है।

संगठनात्मक बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, लोक सभा संयोजक डा बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्री कृष्ण शास्त्री, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, विधान सभाओं के संयोजक व प्रभारी कोर कमेटी की बैठक में जिपंअ रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डा अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, गोरखनाथ बाबा, ऋषिकेश उपाध्याय, अवधेश पाण्डेय बादल व अभिषेक मिश्र उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments