Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गांव के बाहर झाडियों में मिला महिला का शव, आरोपी हिरासत में

गांव के बाहर झाडियों में मिला महिला का शव, आरोपी हिरासत में

0
ayodhya samachar

अयोध्या। बाबा बाजार के रेछगांव में एक महिला का शव गांव के बाहर झाडियों में मिला है। मतका की सास ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला ने बताया कि उसकी बहू शौच के लिए बाहर गई थी काफी देर तक वापस नही आने पर उसकी खोज की गई तो गांव के बाहर झाडियों में उसका शव मिला।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक के साथ मतका पहले चली गई थी। जो कुछ महीने पहले वापस आई है। मतका की सास की तहरीर पर युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछतांछ में उसी के द्वारा घटना की जाना प्रतीत हो रहा है। अन्य सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version