Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात स्कूटी...

सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात स्कूटी चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा


अम्बेडकर नगर। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर अलीगंज थाने में अज्ञात स्कूटी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 18 नवम्बर को दिन में लगभग तीन बजे प्रदीप कुमार अपनी मैं इंद्रावती को मोटरसाइकिल पर बैठा कर टाण्डा ले जा रहा था। सम्हरिया गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने एक स्कूटी के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया जिसमें मां बेटे गिर कर घायल हो गए। दोनो को टाण्डा अस्प्ताल भेजा गया जिसमें इंद्रावती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान इंद्रावती की मौत हो गयी। मृतक के पति राम शक्ल पुत्र राम तीरथ निवासी ग्राम बहादुर पुर थाना इब्राहिम पुर ने अज्ञात स्कूटी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments