Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पत्नी लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, पति दर-दर भटकने को...

पत्नी लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, पति दर-दर भटकने को मजबूर

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। पति के भरोसे को धोखा देकर पत्नी नकदी और जेवर लेकर फरार होने की घटना से पति की दुनिया उजड़ गई है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम मोहल्ले निवासी रितेश की पत्नी चार दिन पहले 35 हजार रुपये नगद और छह थान कीमती जेवर लेकर एक रिश्तेदार संग फरार हो गई। पीड़ित पति थानों और अधिकारियों के चक्कर लगाकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पीड़ित रितेश ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी बबिता निवासी मिझोड़ा नारायणपुर थाना अहिरौली के साथ हुई थी। शुरुआती समय में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में रिश्तेदार गंगा प्रसाद की नीयत उसकी पत्नी पर खराब हो गई। रितेश के अनुसार वह कई बार अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बबिता उसकी बातों को नजरअंदाज करती रही। पीड़ित के अनुसार बीते 20 जून को बबिता रिश्तेदार गंगा प्रसाद के साथ घर से 35,000 रुपये नकद व छह थान जेवर लेकर फरार हो गई। घर में रितेश के अलावा कोई और नहीं है। पत्नी के इस तरह भाग जाने और सबकुछ लुट जाने से वह मानसिक रूप से टूट चुका है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गंगा प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तलाश जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version