Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्र के उत्थान में हमें देना चाहिए अपना योगदान - सतीश शर्मा

राष्ट्र के उत्थान में हमें देना चाहिए अपना योगदान – सतीश शर्मा


◆ मिल्कीपुर विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा


 अयोध्या। मिल्कीपुर विधान सभा में मिल्कीपुर बाजार से बारून बाजार तिरंगा यात्रा निकाली गई। अमानीगंज से निकली यात्रा मिल्कीपुर बाजार में मुख्य यात्रा में शामिल हुई। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों से यात्रा में शामिल हुए।

राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षो के परिणाम स्वरुप हमें आजादी मिली है। राष्ट्र के उत्थान में हमें अपना योगदान देना चाहिए। आज भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से गतिशील हो रहा है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अभियान को लेकर हर भारतीय में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के अपने भीतर समाहित करते हुए अभियान का हिस्सा बनाना है।

यात्रा में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी, बबलू पासी, अशोक मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, चंद्रभान पासवान राधेश्याम त्यागी, चंद्र केतु रावत, सियाराम रावत, विनय रावत, उषा रावत, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बंशीधर शर्मा, अवधेश पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments