Home स्वतंत्रता दिवस - 2023 स्वतंत्रता दिवस - 2026 स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी, उन्हें स्मरण करना हमारा दायित्व

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी, उन्हें स्मरण करना हमारा दायित्व

0

अयोध्या। शहर से लेकर गांवों तक स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस देवी प्रसाद सिंह ने अपने पैतृक गांव स्थित सत्या आश्रम, करमा में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया।

जस्टिस देवी प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कठिन संघर्ष और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली। आज हम उसी आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। ऐसे में उन वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जस्टिस देवी प्रसाद सिंह के छोटे भाई राजेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह, अयोध्या जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बीकापुर, दिनेश कुमार सिंह, राकेश सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब सौ दलित और पिछड़े वर्ग के परिवारों के लोग भी शामिल हुए। जस्टिस देवी प्रसाद सिंह ने सभी को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के पौराणिक एवं दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने वाली अपनी स्वरचित पुस्तक अयोध्या दर्शन भेंट की। इसके बाद सभी के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version