बसखारी अंबेडकर नगर। आजादी के 80 वे राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को गांव से लेकर नगर तक धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने सरकारी, अर्द्ध सरकारी, प्राइवेट संस्थानो,निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय गीत गाकर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर सपूतों को याद किया। विद्यालयों में सांस्कृतिक आयोजन कर देशभक्ति नारों के साथ प्रभात फेरी व झांकी भी निकली गई। नगर पंचायत अशरफपुर कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने सभासदों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में, क्षेत्र के राम अवध स्मारक महाविद्यालय महाविद्यालय कसदहा शुकुल बाजार में विद्यालय प्रबंधक पूर्व सांसद आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने, डॉ राम लखन बालिका इंटर कॉलेज में समाजसेवी राजेंद्र पांडे व हरिवंश शुक्ला के साथ उपज जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने, विकासखंड मुख्यालय बसखारी में ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह व खंड विकास अधिकारी ने, बसखारी थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय पर ट्रस्ट के संस्थापक,अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ शरद यादव ने, संस्कृत विद्यालय बसखारी मे प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित आदि अन्य विद्यालयों एवं संस्थाओं में उनके प्रबंधक व प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथियों ने झंडारोहण कर आजादी के वीर सपूतों को नमन करते हुए देश की आजादी पर प्रकाश डाला। आजादी के 80 वे जश्न पर लोगों में मिष्ठान भी वितरित किया गया।